दाड़ला मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – भारतीय जनता पार्टी, दाड़ला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ की कार्यशाला आज विधिवत रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।


प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में पहुंचे आदरणीय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा उनके दायित्वों के बारे में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके समर्पण, सहयोग और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page