35 साल से चल रही शिमला-मांजू रात्रि बस सेवा इसी माह होगी बहाल, निजी समारोह में पहुंचे विधायक संजय अवस्थी ने दिया आश्वासन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मांजू गांव में एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठकर संवाद किया और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सबसे प्रमुख मुद्दा शिमला-मांजू रात्रि बस सेवा को दोबारा शुरू करने का उठाया। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर करीब 35 वर्षों से रात्रि बस सेवा संचालित हो रही थी, जिसका ठहराव मांजू में होता था, लेकिन पिछले लगभग छह महीनों से यह सेवा बंद कर दी गई है। बस सेवा बंद होने से तीन पंचायतों के लोग खासे प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि इस बस सेवा के बंद होने से विद्यार्थियों, व्यवसायियों,कर्मचारियों और अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर विधायक संजय अवस्थी ने तुरंत संबंधित विभाग से बातचीत कर रात्रि बस सेवा को इसी महीने पुनः शुरू करवाने का आश्वासन दिया।


इस दौरान ग्रामीणों ने पीएचसी मांजू के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने इस मांग को भी उचित बताते हुए पीएचसी के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और लोगों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page