ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन इकाई दाड़लाघाट की मासिक आम बैठक शिव मंदिर कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की, जबकि विशेष रूप से जिला अध्यक्ष सोलन बाबू राम ठाकुर उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने सर्वसम्मति से लंबे समय से चली आ रही 14 सूत्रीय मांगपत्र पर अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न वक्ताओं ने सरकार द्वारा मांगों के प्रति अपनाए जा रहे उदासीन रवैये पर गहरा रोष प्रकट किया तथा मांग की कि सरकार शीघ्र इन लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले।
सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आगामी विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें महासंघ कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेगा। बैठक के दौरान तीन नए सदस्यों आशा राम, मुख्तयार सिंह और गिरधारी लाल ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मस्त राम शास्त्री, मदन लाल, मस्त राम, मंशा राम, नन्द लाल, धनी राम चौहान, जगदीश गर्ग, चैत राम, हंस राज, राजेश्वर सिंह कंवर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।





