अर्की महाविद्यालय में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – राजकीय महाविद्यालय अर्की में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम ने की।रोड सेफ्टी समन्वयक डॉ. जितेन्द्र ठाकुर तथा सह-समन्वयक डॉ. सुमन कुमारी व डॉ. ज्योति की देखरेख में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. यशवंत शांडिल, डॉ. वीना शर्मा तथा डॉ. पारुल बेरी शामिल रहे।कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page