स्मार्ट मीटर से जनता परेशान, सरकार बेपरवाह; केंद्र का बजट सराहनीय – गोविंद राम शर्मा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले के खिलाफ जन आक्रोश बढ़ रहा है, जिसमें लोग बढ़े हुए बिजली बिल और तकनीकी खामियों के चलते प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है ।

यह बात पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बाद लोगों को भारी भरकम बिल आ रहे हैं अर्की क्षेत्र में दर्जनों ऐसे उदाहरण है जिसमें लोग कई बार अपना रोग विभाग को दर्ज कर चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली के बिल घर पर मिलते थे जिस कारण लोगों समय पर बिल का भुगतान करते थे लेकिन मोबाइल में बिल ना आने के बाद कई लोगों का कनेक्शन कट रहे हैं। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है


शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया बजट बहुत ही सराहनीय है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया बजट हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों के लिए केंद्र से करोड़ों रुपए भेजा जा रहा है लेकिन सड़को हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती रही है उन्होंने कहा कि सड़क में गड्ढे हैं या गढ़ गड्ढों में सड़क है यह बताना मुश्किल है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page