भारतीय राज्य पेंशनर संघ सोलन ने दी बधाई
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हमीरपुर में आयोजित प्रदेश के 11 प्रमुख पेंशनर संगठनों के राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन में हिमाचल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। इस समिति में जिला सोलन से भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा को सर्वसम्मति से महासचिव नियुक्त किया गया।

इंद्रपाल शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय राज्य पेंशनर संघ, जिला सोलन के पदाधिकारियों और विभिन्न इकाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी. शर्मा, महासचिव धनीराम, कुनिहार इकाई के अध्यक्ष आर. पी. जोशी, सचिव ओम प्रकाश गर्ग, अर्की इकाई के अध्यक्ष देवी रूप, सचिव आर. आर. वर्मा, दाड़लाघाट यूनिट के अध्यक्ष मनोज कुमार, रामशहर इकाई के अध्यक्ष भाग सिंह, जयनगर इकाई के अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर, सचिव हरदेव महाजन, नंदलाल शर्मा, हरदेव ठाकुर, परिवहन संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, बिजली बोर्ड के जगदीश चंदेल, पुलिस संघ के ओम प्रकाश गर्ग, कुनिहार से सुशील कुमार, भवानी शंकर, राजेश जोशी, भगवान सिंह, हरिदास, सतपाल और गोपाल कृष्ण सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने कहा कि इंद्रपाल शर्मा पिछले काफी समय से प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की प्रमुख संस्थाओं की एकजुटता से यह संयुक्त संघर्ष समिति गठित हुई है। यह समिति पेंशनरों की मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष रखेगी और उनके अधिकारों के लिए एक बैनर तले संघर्ष करेगी।




