![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/02/screenshot_2025-02-06-21-08-24-85_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe71825835947644652690.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,ग्राम पंचायत धुन्दन में एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्ड मेम्बर स्वर्गीय सुख राम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा ने बताया कि सुख राम का निधन पूरी पंचायत के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने अपने पीछे बूढ़ी माँ,पत्नी और तीन बेटियाँ छोड़ी हैं। सुख राम ने अपने वार्ड में कई सराहनीय कार्य किए हैं,जो पंचायत इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd12040767397303311657870976452359393050.jpg)
उन्होंने बताया कि सुख राम एक समर्पित और मेहनती व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने वार्ड के लोगों के लिए हमेशा काम किया। उनकी मृत्यु से पूरी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। सुख राम ने मार्च के बाद एक बाँवडी बनाने का संकल्प लिया था,जिसे पंचायत पूरा करेगी और यह बाँवडी उनके नाम पर बनाई जाएगी। यह एक श्रद्धांजलि होगी उनके योगदान और सेवा के लिए। ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा ने कहा कि सुख राम की मृत्यु से हमें एक बड़ा नुकसान हुआ है,लेकिन हम उनकी याद को हमेशा जीवित रखेंगे। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240819-wa00332274512367442028910.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240712-wa00618085180116637675469.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240712-wa0058344496350903703558.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240712-wa00571319907014051093649.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240712-wa00605950225256352951673.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20241209-wa00637144667916387664177.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/dhncoverpager13028707346305925698.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240423-wa00254293498812118107502.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)