ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की उपमंडल में जामली बस दुर्घटना की अफवाह ने आज दोपहर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जैसे ही यह अफवाह फैली, लोग घबराकर अपने परिचितों को फोन करने लगे। कई लोग जानकारी के लिए पुलिस थाने और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने लगे।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी छानबीन की और पाया कि यह खबर पूरी तरह झूठी थी। कहीं भी किसी प्रकार की बस दुर्घटना नहीं हुई थी।
थाना प्रभारी अर्की लेखराम ने पुष्टि की कि यह सूचना आधारहीन है। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की पुष्टि के बिना अफवाह फैलाने से बचें। साथ ही चेतावनी दी कि झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की पुष्टि करें और अफवाहों से बचें।



