राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अर्की में मनाया प्रचार दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला दाड़लाघाट के स्वयंसेवकों द्वारा प्रचार विभाग के साथ मिलकर अर्की खण्ड के अंतर्गत अर्की के बस अड्डे में साहित्य विक्रय किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा बस अड्डे में एक स्टॉल लगाया गया था। जानकारी देते हुए संघ के दाड़लाघाट जिला के जिला प्रचार प्रमुख लालचंद ने बताया कि इस स्टॉल पर बहुत से लोगों ने संघ के साहित्य को पढ़ा व खरीदा। इस दौरान सभी लोगों में संघ के साहित्य पढ़ने की रुचि देखी गई। इसमें प्रबुद्ध जन-समूह, महिलाएं व विशेषकर स्कूली बच्चों ने साहित्य को देखने, पढ़ने व क्रय करने में रुचि दिखाई।

लालचंद ने आगे बताया कि साहित्य विक्रय का कार्यक्रम पूरे प्रांत में व्यापक रूप से चल रहा है। इसी कड़ी में संघ दृष्टि से जिला दाड़लाघाट में भी यह साहित्य विक्रय कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है। अर्की के ब्वॉयज स्कूल के छात्र हिमांशु ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस स्टॉल पर बच्चों के लिए महापुरुषों व देशभक्तों के चरित्र वर्णन पढ़कर बहुत अच्छा लगा और इनकी जीवनी के बारे में ज्ञान प्राप्त करके अच्छा लगा। साथ ही, देशभक्तों के चरित्र पढ़कर मन में देश के प्रति सेवाभाव की भावना प्रबल हुई है।

ज्ञात हो कि संघ समय-समय पर बहुमूल्य विचारों, लेखों, महापुरुषों एवं देशभक्तों की जीवन गाथाओं व समाज जागरण सम्बन्धी साहित्य का विक्रय करता रहता है। स्टॉल पर लोगों द्वारा किताबों को पढ़कर कुछ जिज्ञासा प्रश्न भी किए गए, जिनका सभी स्वयंसेवकों ने विस्तार से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। लोगों ने बताया कि संघ का साहित्य वे बड़ी उत्सुकता के साथ पढ़ते हैं।

इस कार्यक्रम में संघ के सह-जिला संघचालक भगतराम ठाकुर, सह- जिला प्रचार प्रमुख योगेश चौहान,सह-खण्ड़ कार्यवाह योगेश वर्मा,खण्ड़ प्रचार प्रमुख सतीश कुमार,  सहित बहुत से स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page