ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में मतदान के लिए नियुक्त हुई पोलिंग पार्टी का स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने टीम के प्रिसाइडिंग अधिकारी राजेश कुमार राणा,एआरओ तेग बहादुर पुन,पोलिंग ऑफिसर पवन कुमार, पोलिंग ऑफीसर अनिल कुमार,पोलिंग ऑफिसर शशिकांत,पुलिस सुरक्षा में नियुक्त मीना देवी तथा महेंद्र सिंह असनयन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीम के सभी सदस्यों ने प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ सदस्यों का सम्मान के लिए आभार जताया। पोलिंग पार्टी के सभी अधिकारियों को चाय पान व मिष्ठान वितरित किया गया। पोलिंग पार्टी के सभी अधिकारियों ने लोकतंत्र के इस पर्व को सत्य निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने का विश्वास दिलाया।