भाईदूज पर कल महिलाओं को एचआरटीसी की साधारण बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-हिमाचल प्रदेश में भाई-बहन के पर्व भैया दूज के पावन पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा रहेगी। महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना पड़ेगा।

महिलाएं बुधवार को सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक एचआरटीसी बसों में बिना किराये के सफर कर सकेंगी। यह फैसला हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से लिया गया है। महिलाएं केवल हिमाचल पथ परिवहन की बसों में प्रदेश में ही निःशुल्क सफर कर सकती हैं। यह बस सुविधा महिलाओं को लेकर एचआरटीसी की साधारण (ऑर्डिनरी)बसों में ही मिलेगी।

जानकारी देते हुए आरएम सोलन प्रियरंजन चौहान ने बताया कि भैया दूज के अवसर पर अपने भाइयों को दूज दराज जाने के लिए बहनों को हर वर्ष फ्री सेवा निगम की ओर से दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पर्व के इस पावन अवसर पर बहनों को अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए एचआरटीसी की सामान्य बसों में निशुल्क सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगाी। महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page