ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- कृषि नवयुवक मंडल धुंदन ने सोलन जिले के समस्त सर्वश्रेष्ठ मंडलों में द्वितीय स्थान हासिल किया।

जिला युवा एवं खेल विभाग सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा द्वारा मंडल को 31000 रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविंदर कैथ ने कहा कि यह पुरुस्कार जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले युवक मंडलों को दिया जाता है। ताकि लोग भी इससे प्रोत्साहित हो सके। इसमें प्रथम स्थान पर शहीद रोशन क्लब पपलोल,द्वितीय स्थान कृषि नवयुवक मंडल धुंदन और तृतीय स्थान झंकार म्यूजिकल ग्रुप कंडाघाट ने हासिल किया।



