ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ व राज्य पैंसनर्ज सयुक्त समन्वय समिति ने पैंशनरों के लिये नये वेतनमान जारी करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

महासंघ के प्रदेशअध्यक्ष ब्रह्मा नंद, महामंत्री इन्दर पाल शर्मा, वरिस्ठ उपाध्यक्ष डी,के,सोनी, के,सी,शर्मा,प्रेम ब्यास,अतिरिक्त महामंत्री सुभाष पठानिया, समन्वय समिति के सह संयोजक हिमत राम शर्मा,महासचिव प्रेम सिंह भरमौरीया,मुख्य सलाहकार अशोक पुरोहित,मीडिया प्रभारी गोपाल दास वर्मा ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

लेकिन पेंशन निर्धारण के लिये लगाये गये 2,57 फार्मूले का विरोध किया है।

जारी बयान में समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि जब कर्मचारियों के लिए 2’25,2’59,औऱ 15%का विकल्प दिया गया है तो पैशनरो को 2’59के स्थान पर 2’57 का फार्मूला कियूं लगाया जा रहा है।

प्रदेश के कर्मचारियों औऱ पैशनरो को वेतनमानों के निर्धारण के लिए दो अलग अलग फार्मूले लगाये जा रहे हैं एक को पंजाब का तो दूसरे को केंद्र का जो न्याय संगत नही है। शर्मा ने कहा कि इस से अच्छा तो यह था कि कर्मचारियों व पैशनरो को केंद्रीय सरकार के वेतनमान ही दिये जाते तो वेतनमानों को लेकर कर्मचारियों व सरकार में उत्पन गतिरोध भी नही होता। संघ सरकार से पैशनरो को 2’59 के फ़ार्मूके से वेतन निर्धारण करने की मांग करता है। तथा 65,70,व 75 वर्ष पर मिलने वाली शशि को नये मूल पेंशन में जोड़े जाने की मांग करता है। सरकार ने बकाया देय राशि के भुगतान के बारे मे कुछ नही कहा है कि उसको कब औऱ कितनी किस्तो में दिया जाएगा।

