ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़ अर्की,उपमण्डल की ग्राम पंचायत देवरा के गांव मंज्याट में 33 साल से चल रहा लखदाता पीर का दंगल का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया। दंगल में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने भाग लिया। दंगल मे हरियाणा,उतर प्रदेश,दिल्ली व हिमाचल के पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया ।

इस मौके पर मुख्यतिथि रूप सिंह ठाकुर ने दंगल व भंडारा आयोजको को बधाई देते हुए कहा की इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है । हमें ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि हम अपनी संस्कृति का सरक्षंण कर सके ।

दंगल में बड़ी माली पर हरियाणा के पहलवान प्रमोद व छोटी माली करनाल के अनिल के नाम रही । दंगल में गोपाल सिंह व सत्तप्रकाश चौहान रेफरी रहे । वहीं इस मौके पर वार्ड सदस्य कमल ठाकुर,हरिलाल,पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश कुमार,भूतपूर्व सैनिक जमालुदीन,शहाबुदीन,रशीद मोहम्मद,राजीव मोहम्मद,सदीक मोहम्मद,मदनलाल ठाकुर,जयसिंह,राममूर्ति शर्मा,राजेन्द्र,टेकचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


