राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर प्रातः कालीन सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ‌भाषा अध्यापक रेखा कुमारी ने बच्चों को विस्तार से इस दिवस के बारे में बताया कि 14 साल से कम उम्र के बच्चो को अगर कोई कारखानों,होटलों,खानों या जोखिम भरे स्थानों पर काम कराते हैं तो यह दंडनीय अपराध है जो भारतीय संविधान में यह शोषण के विरूद्ध मौलिक अधिकार के अनुच्छेद 24 में दिया गया है।अपने वक्तव्य में सभी विद्यार्थियों से निवेदन किया कि जो भी बच्चा आपकी नजर में 14 वर्ष से कम है और ऐसी जगहों पर काम कर रहा हो तो कृपा कर के आप उसे स्कूल जाने को और शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित करें।इस अवसर पर  वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल,विनोद कुमार,धनी राम,जेपी मिश्रा,सुरेन्द्र कुमार,अमर सिंह वर्मा,मदन लाल,मुकेश कुमार,जितेंद्र,विजय कुमार,नीरज,रंजना,सुमन,सुषमा,नीलम शुक्ला,रेणुका,अनीता कौंडल,अंजना,संतोष,रेखा,डॉक्टर अनीता,वीना सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page