जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस की बैठक आयोजित,सतीश कश्यप ने की अध्यक्षता।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल के अंर्तगत जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस की एक बैठक शिव मंदिर दाड़ला में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की।बैठक में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया।इस दौरान सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीढ़ बताते हुए एकजुटता और आपसी सहयोग से पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया।प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कहा कि चुनावी समर के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं से  आह्वान किया कि दाड़ला जिला परिषद वार्ड के अलावा अर्की तहसील के सभी क्षेत्रों में ज्यादा ज्यादा पार्टी के पक्ष में प्रचार करने पर बल दिया।पूर्व बीडीसी के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर व डीडी शर्मा ने कहा कि आपसी मनमुटाव,भेदभाव मिटाकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें।यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए मजबूत संगठन और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का होना आवश्यक है।मंडलाध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप ने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि हर एक बूथ में पोलिंग एजेंट,पंचायत के कार्यों को लेकर कमेटी का गठन,साथ ही हर पंचायत में मंडल कमेटी का गठन किया जाएगा।इस मोके पर मंडल अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप,सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर,यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा,बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,डीडी शर्मा,राजेश गुप्ता,अनिल गुप्ता, विद्यासागर ठाकुर,तिलक शर्मा,तुसली राम शर्मा,जय चंद,लाला शंकर,प्रेम केशव,रोशन ठाकुर,ओपी भाटिया,मनसा राम वर्मा,मेहर सिंह वर्मा,राकेश चौहान,जय सिंह ठाकुर,रवि पाठक,मनोज गौतम,विजय गौतम,विद्या सागर शर्मा,मनीराम,नेम चंद, दीपक गजपति,कमलेश,विजय,राजेश शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page