पुलिस थाना कुनिहार के तहत एक निजी होटल के कर्मचारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज हुआ है कर्मचारी युवक की पहचान यूपी बरेली के 24 वर्षीय कृष्ण पाल के रूप में हुई है उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल में भेज दिया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेतराम तनवर न्यू बस स्टैंड कुनिहार ने फोन के माध्यम से स्थानीय पुलिस थाना में सूचित किया कि उनके नौकर कृष्ण पाल ने होटल के एक कमरे में खुद को बंद कर रखा है जो किसी अप्रिय घटना की आशंका है । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डी एस पी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि से मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।





