
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में तीन दिवसीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन किया गया।इस मौके पर तीन दिवस आचार्य विकास वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न सोपानो,आयामों और कार्यकलापों पर गहनता से विचार-विमर्श व चर्चा की गई।वर्ग की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन जिला अध्यक्ष मस्तराम ने की।आचार्य दीदियों को बीआरसी अर्की लच्छी राम,जिला उपाध्यक्ष सोलन रामचंद्र,योग व संस्कार केंद्र प्रमुख दाड़ला स्कूल सत्यवती के बहुमूल्य विचारों और मार्गदर्शन का भी साथ मिला।समापन अवसर पर महामंत्री हिमाचल शिक्षा समिति दिलाराम चौहान ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” के संदर्भ में आचार्य दीदियों को विद्या भारती व हिमाचल शिक्षा समिति की नई रणनीतियों से अवगत करवाया तथा साथ ही आचार्य दीदियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें।इस मौके पर दाड़लाघाट स्कूल के 07 सरस्वती विद्या मंदिरों के 50 आचार्य-दीदियों ने भाग लिया।





