
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की खेलकूद प्रतियोगिता में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट की छात्राओ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।इस मोके पर आईटीआई परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान खिलाड़ियों का यहां पहुचंने पर भव्य स्वागत हुआ।वही इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर की दौड़ में तमन्ना ने पहला स्थान पाया,800 मीटर की दौड़ में कुसम ने दूसरा,400 मीटर की दौड़ में तमन्ना दूसरे व लता तीसरे स्थान पर रही।जबकि लंबी खुद में तमन्ना दूसरे स्थान व हाई जम्प में ज्योति ने तीसरा स्थान व शार्ट पुट में लता ने पहला,रंजना ने दूसरा व समूह गान में आईटीआई दाड़ला की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया।कार्यक्रम में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की छात्राओ ने 11 मेडल हासिल कर संस्थान के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय रहता है कि हम प्रेक्टिल पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को खेलकूद में भी अग्रणी रखना चाहते है।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने का आह्वान किया।व्यापार मंडल दाड़ला के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला ने कहा कि आईटीआई में खेलने के लिए खेल मैदान की कमी को देखते हुए उन्होंने एक बीघा जमीन खेलने के लिए उपलब्ध करवाने व आवश्यक रूप से प्रधानाचार्य व एसीएफ प्रबंधक से इस मर्तबा बात करके उचित प्रयास करने का आश्वासन दिया।जबकि कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, एडवाइजरी कमेटी के सदस्य मनसा राम वर्मा,विद्या सागर ठाकुर ने भी अपने विचार रखे व विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।अंत मे प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा की संस्थान के लिए यह ख़ुशी का विषय है की संस्थान की छात्राएं पहली बार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नालागढ़ में भाग लिया,वहां तकरीबन 12 आईटीआई की टीम जो की सरकारी व प्राइवेट आईटीआई ने भाग लिया,जिसमे अम्बुजा आईटीआई की टीम ने 11 मेडल हासिल किए।इस उपलक्ष्य में संस्थान की तरफ से उनका भव्य स्वागत समारोह किया गया,जिसमे लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।उन्होंने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर व्यापार मंडल दाड़ला के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,मनसा राम,विद्यासागर,सोनू शर्मा,चंद्रकांता,विनोद वर्मा,दलीप शर्मा,मोनिका चंदेल,राज कुमार गुप्ता,नंद लाल वर्मा,राकेश कुमार कौशल,मनीष शर्मा,दलीप ठाकुर सहित अन्य प्रशिक्षु मौजूद रहे।





