महिला प्रधान के साथ हाथापाई मामले में एक व्यक्ति पर दाड़लाघाट थाने में मामला दर्ज।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत हाथापाई करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पंचायत प्रधान क्यारड़ सरोज पत्नी श्याम लाल निवासी गांव गानणा (भराड़ीघाट) ने अपनी शिकायत में कहा है कि 08 जून बुधवार को अपने गांव गानणा में बांऊड़ी से पीने का पानी भरने का इंतजार कर रही थी,तो दौलत राम बांऊड़ी के पास आया और आते ही बाऊंड़ी से इक्कठे हुए पानी को अपने बर्तन में भरने लगा तो इस बारे में पूछने पर वह इसे गंदी गंदी गालियां व हाथापाई करने लगा और डंडे से इसकी कमर पर वार किया व कपड़े फाड़ दिये।उक्त व्यक्ति ने यह हरकत इसके साथ बदनियती से की है।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 323,509,504,506 के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page