अर्की विकास मंच के सदस्यों ने एसडीएम अर्की से की शिष्टाचार भेंट,शहर की समस्याओं से करवाया अवगत ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, नगर पंचायत की विकास की ओर अग्रसर संस्था अर्की विकास मंच के सदस्यों ने मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज की अध्यक्षता में नवनियुक्त उपमंडल अधिकारी केशवराम कोली से शिष्टाचार भेंट की व अर्की नगर पंचायत में होने वाली समस्याओं के बारे में मौखिक रूप से अवगत करवाया।राकेश भारद्वाज ने बताया कि यह भेंट नवनियुक्त एसडीएम केशव राम कोली के अर्की में पदभार संभालने के सम्मान की गई है। साथ ही अर्की की समस्याओं व विकास कार्यो के बारे में मौखिक रूप से अवगत करवाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से अर्की में मुटरू महादेव के समीप नाले के समीप बनने वाले स्टेडियम निर्माण हेतु फोरलेन व दो बनने वाली टनलों का मलबा इस नाले में गिरवा कर समतल मैदान बनाने के बारे में चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि अर्की विकास मंच भविष्य में भी अर्की नगर पंचायत की समस्याओं को निपटाने व विकास कार्यो को करवाने के लिए एसडीएम अर्की का सहयोग लेता रहेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page