रावमापा (कन्या) अर्की के नाम के साथ अब शहीद कैप्टन विजयंत थापर का जुड़ेगा नाम,कल होगा कार्यक्रम आयोजित ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- उपमण्डल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की के नाम के साथ अब शहीद कैप्टन विजयंत थापर का नाम जुड़ेगा । इसको लेकर कल पाठशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम अर्की केशव राम ने आयोजन स्थल का जायजा लिया व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पाठशाला के प्रधानाचार्य लालचन्द ने कहा कि यह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की के लिए गर्व की बात है कि इस स्कूल के साथ शहीद का नाम जुड़ने से क्षेत्र का मान बढेगा । उन्होने कहा कि स्कूल का नया नामकरण होने से विद्यार्थी व अन्य लोग शहीद कैप्टन विजयंत थापर के शौर्य की गाथा जान पाएंगे ।

उन्होंने कहा कि कल आयोजित कार्यक्रम में जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल सुबह साढ़े नौ बजे कैप्टन विजयंत मेमोरियल अर्की में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देंगे।

इस समारोह में लोक सेवा आयोग हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ सदस्य रचना गुप्ता, स्थानीय विधायक संजय अवस्थी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नसिंह पॉल, शहीद कैप्टन विजयंत थापर के पिता कर्नल थापर, माता तृप्ता थापर,विभिन्न विभाग के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page