प्रारम्भिक क्रीड़ा संघ सोलन की वार्षिक बैठक में जिला सोलन का 2022-23 के लिए खेल कलेंडर हुआ जारी।


ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- कुनिहार(सोलन):– प्रारम्भिक क्रीड़ा संघ जिला सोलन की वार्षिक बैठक बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में आयोजित की गई।इस दौरान उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा जिला सोलन दीवान चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व जिला प्रा०खेल अधिकारी बलदेव राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व वन्दे मातरम से हुआ। इस दौरान जिला सोलन से करीब 300 प्रधानाचार्य,मुख्याध्यापक,पीटीआई व डीपीई ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर चौदह वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के खंड स्तरीय व जिला स्तरीय स्पोर्ट्स कलेंडर तैयार करने में उपयोगी योगदान दिया।

उप निदेशक प्रा०शिक्षा जिला सोलन दीवान चंदेल ने जिला से आये सभी शिक्षको का इस अहम बैठक में स्पोर्ट्स कलेंडर जारी करने के लिए दिए गए अमूल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया व कुनिहार विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व स्टॉफ का बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
जिला सोलन के अंतर्गत सभी खेलकूद गतिविधियां इस प्रकार रहेगी।


खण्ड स्तरीय बॉयज अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता कंडाघाट ब्लॉक 12 से 14 जुलाई 2022 तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुफटू, धर्मपुर खण्ड के 12 से 14 जुलाई तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देलगी,नालागढ़ खण्ड 9 से 11 अगस्त तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दभोटा में,रामशहर खण्ड के 14 से 16 अगस्त तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामशहर में,कुठार खण्ड 9 से 11 अगस्त तक पट्टा महलोग स्कूल में,अर्की खण्ड के 9 से 11 अगस्त तक मांजू स्कूल में व धुन्दन खण्ड की खेलकूद प्रतियोगिताएं 14 से 16 अगस्त तक बसंतपुर स्कूल में होगी।


गर्ल्स जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 19 से 22 अगस्त तक गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में होगी। बॉयज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 27 से 30 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में आयोजित होगी।
बॉयज एन्ड गर्ल्स कल्चरल एन्ड एथेलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताएं 5 से 9 सितम्बर तक गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में होगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page