ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की,ग्राम पंचायत प्रधान और सचिव के बीच आपसी कहा-सुनी को लेकर पुलिस थाना दाड़लाघाट में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार मामला बीते मंगलवार का है,जब पंचायत प्रधान सचिव व अन्य पंचायत प्रतिनिधि एक बैठक कर रहे थे।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर,निवासी गांव सेर गलोटिया (दानोघाट) ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि मंगलवार सात जून को इनकी पंचायत दानोघाट की मासिक बैठक थी।

जिसमे सभी पंचायत सदस्य व उप प्रधान भी मौजूद थे।पंचायत सचिव तेजेन्द्र से जब इन्होने हाजरी रजिस्टर मांगने के पश्चात उसे चैक कर रही थी,तो उसी दौरान सचिव तेजेंद्र ने इनके साथ गाली गलौज की व हाथापाई की व धक्का दिया और कहा कि आप क्या कर लेगें।आप इसकी हाजरी कैसे चैक कर रहे है।इसी बीच उसने रजिस्टर भी छीना व हाथापाई की जब यह बाहर निकलने लगी तो इसका रास्ता रोका और बतमिजी की,जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।जबकि दानोघाट पंचायत सचिव तेजिंदर वर्मा निवासी धरैल (बथालंग) ने शिकायत दी है कि सात जून को ग्राम पंचायत दानोघाट मे मासिक बैठक थी,बैठक के दौरान पंचायत प्रधान मंजु देवी,उप प्रधान टेक चन्द,वार्ड सदस्य नीम चन्द,श्याम लाल, मालती देवी व मंजु देवी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

सभी उपस्थित पंचायत पधाधिकारियों के द्वारा सचिव को पूर्व मे पूर्ण हो चुके कार्य के लिए मस्ट्रॉल जारी करने के लिए कहा गया सचिव द्वारा गलत कार्य करने के लिए मना की गई।पिछली बैठक मे भी पंचायत उप प्रधान के द्वारा तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक के सामने कम्प्यूटर व प्रिंटर फेंकने की कोशिश की गई थी।और बैठक के दौरान भी इन सभी पंचायत पधाधिकारियों के द्वारा सचिव से हाथापाई की गई तथा बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।इसके अलावा सचिव को कमरे मे बन्द करके हाथापाई की गई।इसके बाद सचिव द्वारा तुरन्त ही बाहर निकलने की कोशिश करने पर दरवाजा अदंर से बंद कर दिया गया था।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पंचायत प्रधान व सचिव की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

