प्रतिभा सिंह का पहाड़ के बाद अब मैदान की ओर रुख,अगला मिशन कांगड़ा ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- शिमला,कांग्रेस ने पहाड़ के बाद अब मैदान को साधने की तैयारी कर ली है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मैदानी दौरा जल्द ही राजनीति के गलियारों में हलचल मचाने वाला होगा। प्रतिभा सिंह ने दिल्ली से लौटने के बाद हिमाचल प्रदेश भ्रमण का फैसला किया है। शिमला के ऊपरी इलाकों और किन्नौर में उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है। अब हमीरपुर और कांगड़ा में उनके दखल से कांग्रेस की ताकत का एहसास होगा। कांग्रेस के भीतर भी इस दौरे पर हलचल मची है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू अब तक हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में बड़े चेहरे के तौर पर नजर आ रहे थे और कांग्रेस में उनका नाम हमीरपुर में भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर भी प्रचारित हो रहा था, लेकिन अब प्रतिभा सिंह के इस दौरे से नई बहस शुरू होने वाली है। कांग्रेस में प्रतिभा सिंह का कद धीरे-धीरे सबसे ऊपर जाने वाला है। यह स्थिति बिल्कुल वैसी ही है, जैसी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के जमाने में थी। सुखविंदर सिंह सुक्खू अध्यक्ष थे और स्व.वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री, लेकिन दोनों कांग्रेस में हमेशा एक नदी के किनारों की तरह ही रहे। अब प्रतिभा सिंह अध्यक्ष हैं और सुक्खू कांग्रेस में इस वक्त सबसे नामी चेहरा हैं। प्रतिभा सिंह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इन संसदीय क्षेत्रों में होंगी।


प्रतिभा सिंह का दौरा:-


प्रतिभा सिंह बुधवार को शिमला से ज्वालामुखी जाएंगी। इस दिन उनका रात्रि विश्राम ज्वालामुखी में रहेगा। आठ जून को वह धर्मशाला में होंगी। 10 जून को हमीरपुर रवाना होंगी। 11 को शिमला से सोलन जाएंगी। 12 जून को प्रतिभा सिंह नाहन जाएंगी। त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दर्शनों के बाद जिला कांग्रेस कमेटी नाहन द्वारा आयोजित सांवला में भारत जोड़ो अभियान के तहत सदभावना सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page