धुन्दन विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाली छात्राओं को किया सम्मानित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पिछले वर्ष ऑनलाइन हुई जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।इसमें कुमारी दीक्षा ने जिला स्तर पर पारम्परिक लोक गीत में तीसरा,प्रियंका शर्मा व गायत्री ने लोक नृत्य में अव्वल प्रदर्शन कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार,प्रवक्ता सुमन बट्टू और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और कड़ी मेहनत करने को कहा।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल,अमर सिंह वर्मा,विनोद कुमार,जेपी मिश्रा,धनी राम,धर्म दत्त,विजय,प्रवीण मुकेश,मदन लाल,नीरज,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुमन,अनीता कौंडल,मंजू,संतोष,अंजना,सुषमा,रेखा,वीना,नीलम ठाकुर,डॉक्टर अनीता,जागृति,किरण,रंजना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page