
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन प्राचीन बाड़ूबाड़ा मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।अधिवेशन की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बागा सुरेश कुमार ने की।इस अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर व प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा विशेष रूप से मौजूद रहे।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा की प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ में जोड़ने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे प्रदेश के मजदूरो के लिए कार्य कर रही भारतीय मजदूर संघ बागा सीमेंट कंपनी में मजदूर सबंधित यूनियन भारतीय मजदूर संघ की यूनियन पंजीकृत हुई,जिसमे प्रदेश के महामंत्री यशपाल हेट्टा के साथ वहां बनाए गए पदाधिकारियो को पद सौंप कर यूनियन का झण्डा लगाया व कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिसमे 457 से ज्यादा लोगो ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता हासिल की।सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मौके पर प्रबंधन वर्ग को चेताया की कर्मचारियों की लम्बित मांगो का ज्ञापन जल्द उन्हें सौंपा जायेगा और पक्षीय वार्ता से मसले को हल किया जायेगा,अगर प्रबंधन वर्ग की तरफ से सकारात्मक पहल नही होगी तो वहां भयंकर आंदोलन भी हो सकता है।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा,पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर,संघ बागा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर,महामंत्री सुनील,कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य श्रमिकों ने भाग लिया।





