मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख का अंशदान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चैक भेंट किया। 

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता में अहम भूमिका निभाते हैं। 

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य अभियन्ता प्रवीण गुप्ता और प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मनोज कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page