राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में साक्षी ने पूर्ण की 10 दिवसीय इंटर्नशिप।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर बलाहर से आई ज्योतिषाचार्य प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने 12 से 23 अक्टूबर तक अपनी 10 दिवसीय इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण की। यह प्रशिक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इंटर्नशिप के दौरान साक्षी ने विद्यालय के संस्कृत अध्यापक कपिल भारद्वाज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को संस्कृत विषय पढ़ाया तथा शिक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अध्यापन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया और अनुशासन, शिक्षण प्रतिभा तथा कार्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया। विद्यार्थियों के साथ उनका व्यवहार भी सौहार्दपूर्ण एवं सराहनीय रहा।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन विद्यालय परिवार ने साक्षी को इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भावी शिक्षकों को विद्यालयी वातावरण, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव साक्षी के भावी शैक्षणिक एवं शिक्षण जीवन में उपयोगी सिद्ध होगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page