अर्की दशहरा मेले में सोनू सोनी रहे मुख्यातिथि, आयोजकों को भेंट किए 11 हजार रुपये

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की में आयोजित दशहरा मेले में स्थानीय व्यवसायी एवं समाजसेवी सोनू सोनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि दशहरा मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी और सहयोग आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण होता है ।

उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे पारंपरिक उत्सव लोगों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों में स्थानीय व्यवसायियों और समाजसेवियों का सहयोग न केवल आयोजन को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में भी अहम योगदान देता है। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजकों को 11 हजार रुपये की राशि भेंट कर मेले के आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page