अंडर-14 सुगम संगीत प्रतियोगिता में अर्की विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने विद्यार्थियों और मेंटर रमेश पंवर को दी बधाई।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– पीएम श्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-14 सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चा गांव(कुनिहार) में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


विद्यार्थियों ने संगीत के प्रति अपनी रुचि और अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता में मार्गदर्शन और तैयारी की भी अहम भूमिका रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और उनके मेंटर रमेश पंवर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ संगीत और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
प्रधानाचार्य ने मेंटर रमेश पंवर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से ही इस तरह की उपलब्धियां हासिल होती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page