ग्राम पंचायत दधोगी में विशेष महिला ग्राम सभा आयोजित, महिलाओं ने उठाए विभिन्न मुद्दे

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दधोगी में आज विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में महिलाओं से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव ग्राम सभा के समक्ष रखे। इस दौरान पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और उनकी समस्याओं के निदान को लेकर भी चर्चा हुई।

ग्राम सभा में वार्ड सदस्य रीता को अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त वार्ड सदस्य कृष्णा देवी और दिव्या सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। ग्राम पंचायत दधोगी के प्रधान भूपेंद्र शर्मा तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस तरह की ग्राम सभाओं से महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे पंचायत के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से चर्चा किए जाने पर जोर दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page