सुन्नी में ब्लॉक स्तरीय मैथ एवं स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से सुन्नी ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय मैथ एवं स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 12 विद्यालयों से कक्षा आठवीं के 46 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय दक्षता, भाषाई कौशल, तार्किक चिंतन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता के एलिमेंट्री वर्ग में पीएम श्री सुन्नी ने प्रथम, जीएसएसएस नीन ने द्वितीय और जीएसएसएस पटूखर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में जीएसएसएस पटूखर प्रथम, पीएम श्री बसंतपुर द्वितीय और जीएचएस नेहरा तृतीय स्थान पर रहा।


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और भारती एयरटेल फाउंडेशन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में टेक चंद, राजकमल और देवराज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, जबकि अकादमिक मेंटर अनूप कौशल एवं हरीश ने समन्वय में सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page