पिपलुघाट की मिनल शर्मा ने मनाली में आयोजित कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सूरजपुर के पिपलुघाट निवासी ललित शर्मा की पुत्री मिनल शर्मा ने मनाली में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट कुराश चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पिपलुघाट सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।


मिनल ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से उनके परिवार और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।


मिनल की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


ग्राम पंचायत सूरजपुर की प्रधान चंद्रकला सहित पंचायत के समस्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने मिनल शर्मा और उनके माता-पिता को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने मिनल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश और अर्की क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page