राज्यपाल से मिला विरासत संगठन अर्की का प्रतिनिधिमंडल, हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने का रखा प्रस्ताव

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– विरासत संगठन अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक नगर अर्की को प्रदेश के प्रमुख हेरिटेज पर्यटन स्थलों में विकसित करने का सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखा।


प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अर्की की परमार वंशीय विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन गुफा मंदिरों तथा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बाड़ीधार की पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही, विरासत संगठन द्वारा सांस्कृतिक संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।


संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया तथा शीघ्र ही अर्की भ्रमण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन की कार्यकर्णी सदस्य नीलम शर्मा ,ज्योति शर्मा ,उषा ठाकुर ,ममता वर्मा ,भारती राणा,ईशा ठाकुर व अन्य सदस्य उपस्थित रही।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page