अर्की महाविद्यालय में एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी व इतिहास में प्रवेश 20 जुलाई से

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एम.ए. हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास तथा अंग्रेजी विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gcarki.hp.gov.in पर जाकर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड किए जाएं।


उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि वे महाविद्यालय में उपलब्ध स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश का लाभ उठा सकें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page