ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, अर्की के खिलाड़ियों ने शिमला के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल रीना पांटा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। 49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रणय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 27 किलोग्राम भार वर्ग में काव्यांश तथा 59 किलोग्राम भार वर्ग में विनायक ने रजत पदक हासिल किए।
इसके अलावा 38 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य, 41 किलोग्राम भार वर्ग में मोक्षिता और 31 किलोग्राम भार वर्ग में मिनल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

प्रिंसिपल रीना पांटा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।





