मांजू स्कूल में नई एसएमसी का गठन, गीता अध्यक्ष व तृप्ता ठाकुर उपाध्यक्ष चुनी गईं

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस दौरान पूर्व समिति को भंग कर क्लस्टर आधार पर नई संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू और राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला मांजू को शामिल किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।


नई समिति में गीता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा तृप्ता ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य सदस्यों में नेहा, लज्जा, इंदु, चंपा, हेमंत कुमार, मीना, प्रभा, संगीता, सुनीता, अनिता कंवर, कपिल भारद्वाज तथा देशराज गिल शामिल हैं। प्रधानाचार्य हंसराज पदेन सदस्य सचिव रहेंगे।


विद्यालय के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय भवन समिति तथा विद्यालय शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया।
समिति गठन के बाद विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने गोलगप्पे, चिल्ला सहित हिमाचल प्रदेश, केरल, कश्मीर और अन्य राज्यों के पारंपरिक व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का अवलोकन अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।


विद्यालय के मीडिया प्रभारी कपिल भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में आयोजित सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। उन्होंने नवनिर्वाचित विद्यालय प्रबंधन समिति को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page