अर्की के उदित चतुर्वेदी ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में देश भर में तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़-  जिला सोलन के अर्की निवासी होनहार छात्र उदित चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

करीब 15 लाख अभ्यर्थियों के बीच उदित ने 1207.21 एनटीए स्कोर हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष-20 मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। घोषित परिणामों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के केवल तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाया है। इनमें उदित चतुर्वेदी ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश में सर्वोच्च प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे अर्की क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


उदित के चाचा जी गगन चतुर्वेदी ने बताया कि उदित की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, न्यू शिमला से हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल, रोहिणी (दिल्ली) से बारहवीं की परीक्षा 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि उदित शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा नियमित अध्ययन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उदित का सपना देश के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। परीक्षा परिणाम के बाद उनका यह सपना साकार होने की उम्मीद और मजबूत हुई है


उदित, अर्की के वार्ड नंबर-7 निवासी भवेश चतुर्वेदी एवं सुचेता चतुर्वेदी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उदित भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page