निर्जला एकादशी पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली ने लगाई ठंडे पानी की छबील, राहगीरों को बांटा मीठा जल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर क्रीड़ा भारती अर्की टोली ने चमाकड़ी पुल बाजार में ठंडे एवं मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सेवा की। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य से लोगों को काफी राहत मिली।


छबील का आयोजन क्रीड़ा भारती अर्की टोली के मंडल सचिव हेमराज एवं नरेंद्र की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान टोली के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आने-जाने वाले लोगों को ठंडा एवं मीठा जल वितरित किया।


क्रीड़ा भारती के सदस्यों ने बताया कि संगठन खेलों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभाव, अनुशासन और शारीरिक क्षमता के विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसके साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर सेवा कार्य करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन जल सेवा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और इसी भावना से इस छबील का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने भी संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page