राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी में एसएमसी का गठन, आरती बनीं अध्यक्ष व दीक्षा शर्मा उपाध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की के अंतर्गतराजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी में आगामी दो वर्षों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन शिक्षा विभाग के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आरती को अध्यक्ष तथा दीक्षा शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।


समिति में बनीता, तारा, अंजू, कल्पना, अनीता, सपना कुमारी, बिंदिया, प्रिया और हेमंत को सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चमाकड़ी के प्रधान नरेंद्र कुमार तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी के मुख्याध्यापक हेमंत कपिला उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
विद्यालय की मुख्य शिक्षिका कुंता देवी ने अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नवगठित समिति को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएमसी गठन की प्रक्रिया का संचालन अध्यापक अनुपम वर्मा ने किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समिति गठन की कार्यवाही संपन्न करवाई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page