बथालंग विद्यालय की एसएमसी कार्यकारिणी गठित, मीना शर्मा अध्यक्ष व ओमप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। मंगलवार को प्रधानाचार्या उपासना सूद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मीना शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश को उपाध्यक्ष चुना गया।


प्रधानाचार्या उपासना सूद ने बताया कि 20 जून को विद्यालय में आयोजित आम सभा में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन किया गया था। इसके बाद 23 जून को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से दोनों पदाधिकारियों का चयन किया गया।


नई कार्यकारिणी में चम्पा, पूनम, कुसुमलता, प्रदीप, मीना, मनोरमा, रेखा, दीपा, कृष्णा, लाजवंती, वीना वर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, महेंद्र, घनश्याम, आशा देवी, प्रोमिला तथा ओमप्रकाश को सदस्य चुना गया। ग्राम पंचायत प्रधान मीनाक्षी वर्मा एवं आशा वर्कर वीना विभागीय नियमानुसार पदेन सदस्य रहेंगी।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना शर्मा और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यालय में अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा को और मजबूत बनाएंगे।

प्रधानाचार्या उपासना सूद ने सभी सदस्यों का सौहार्दपूर्ण निर्वाचन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page