अर्की बस स्टैंड पर जल्द शुरू होगा HRTC का डीजल पंप, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने किया निरीक्षण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने आज अर्की बस स्टैंड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने अर्की बस स्टैंड में स्थापित निगम के नवनिर्मित डीज़ल पंप व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया । राजपूत ने डीज़ल पंप पर पहली बार डीज़ल लेकर पहुंचे टैंकर का भी निरीक्षण किया ।

उन्होंने बताया कि अर्की बस स्टैंड पर लगाए गये डीज़ल पंप की अधिकतर औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैँ तथा शीघ्र ही इस पंप को आरम्भ कर दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि इस पंप के खुलने से अर्की उपमंडल में चलने वाली स्थानीय बस सेवाओं को पूरा लाभ मिलेगा तथा बसों को डीज़ल के लिए अन्यत्र् निर्भर नहीं रहना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि इस पंप के बनने में स्थानीय विधायक का बहुत सहयोग रहा । इस अवसर पर स्थानीय समाज सेवक लेखराज कौशिक , अन्य स्थानीय लोग व निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page