ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल की खनलग पंचायत के खनलग गांव से संबंध रखने वाले वयोवृद्ध समाजसेवी चैतराम चौहान का आज हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे और हिमाचल प्रेस से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

चैतराम चौहान अपने जीवनकाल में समाज सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। विशेष रूप से नाभि खिसकने के पारंपरिक इलाज में उनका गहरा अनुभव था, जिसके चलते दूर-दूर से लोग उनके पास आते थे। उन्होंने कभी किसी से सेवा का मूल्य नहीं लिया और निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करते रहे। उनका मानवीय सेवा भाव क्षेत्रवासियों के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा।

उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनके पुश्तैनी श्मशान घाट में सम्पन्न की गई।
उनके निधन पर पँचायत प्रधान गीता देवी,उप प्रधान अनूप चौहान, पलोग पंचायत के पूर्व प्रधान योगेश चौहान, भूपचंद शर्मा, रामकृष्ण चौहान, प्रेम सिंह चौहान,गोपाल सिंह, अनिल चौहान, कर्म सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह,राधेश्याम चौहान,प्रेमचंद चौहान, सुदेश,सुशील पाठक, रमेश पाठक,देवेंद्र शर्मा, जीतराम,नीरज,नरपत राम,भीमसिंह वर्मा,जितेंद्र,सजंय,चमनलाल,कमल,विजय, अजय,बलवंत,पंकज,सुरेन्द्र,ज्ञानसिंह,दुनीचंद,राकेश,धर्मपाल कश्यप सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

