स्वास्थ्य विभाग, कानूनी विशेषज्ञ और पुलिस अधिकारी देंगे जागरूकता संदेश
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की में नया सवेरा जन कल्याण समिति द्वारा “ड्रग्स के खिलाफ अभियान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस में होगा।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/02/screenshot_2024-09-21-18-28-50-94_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b65765282083736122624-1004x1024.jpg)
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, कानूनी विशेषज्ञ और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे नशे के बढ़ते खतरे, इसके दुष्प्रभाव और कानूनी पहलुओं पर जानकारी देंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/img-20240423-wa00254293498812118107502-1024x682.jpg)
इस संबंध में नया सवेरा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि नशे के खिलाफ इस अभियान को मजबूत बनाया जा सके।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/dainikhimachalnews-32561018632276166280.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2025/01/dhncoverpager13028707346305925698.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)