लोहारघाट में उप तहसील की सौगात पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगना मलोंन और लोहारघाट की जनता ने लोहारघाट में उप तहसील की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने इस घोषणा को विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया, जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगा।

ग्राम पंचायत क्यार कनेता के प्रधान रघुराज पराशर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद चौहान,बाबूराम पंवार, नीलम ठाकुर, लोहारघाट कांग्रेस आयोजक कमेटी के कमल शर्मा, छोटूराम, सूबेदार रोशनलाल, अमरनाथ शर्मा, हेतराम शर्मा, फोरमैन कृष्णलाल, यशपाल ठाकुर, पूर्व उप प्रधान जयदेव ठाकुर, रामलाल, प्रधान राजकुमारी, उप प्रधान रामकृष्ण, प्रधान कोहू प्रकाश चंद, उप प्रधान वीरेंद्र, नरेश चौधरी, नरेश धीमान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उप तहसील की स्थापना से क्षेत्र के निवासियों को प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

परगना मलोंन की जनता ने मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और वे इस प्रयास में सरकार को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page