संस्कृत महाविद्यालय फागली में पूर्व छात्र संघ का गठन, किशोर शर्मा बने अध्यक्ष, नरेन्द्र उपाध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित राजकीय नेहरू संस्कृत महाविद्यालय, फागली (शिमला) में पूर्व छात्र संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

उप-प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि 1917 से संचालित इस महाविद्यालय का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। यह महाविद्यालय हिमाचल का नाम रखने वाले महामहोपाध्याय आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा की कर्मभूमि रहा है। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने अनेक विद्वानों को तैयार किया है और आज भी यह प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल है।

बैठक के दौरान निर्वाचक सीताराम शर्मा ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू की। इसमें आईटी विशेषज्ञ किशोर शर्मा को अध्यक्ष और नरेंद्र शर्मा (सोनू) को उपाध्यक्ष चुना गया। शालिग्राम को कोषाध्यक्ष, डॉ. सुनील को महासचिव और कमलकांत को सहसचिव बनाया गया। महामहोपाध्याय आचार्य केशव शर्मा, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, को संरक्षक के रूप में नामित किया गया।

परामर्शक मंडल में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्तराम शर्मा, सीताराम शर्मा, डॉ. नरेश, पंकज, इशिता श्याम और परीक्षित को मनोनीत किया गया। वहीं, सदस्यगण के रूप में धर्मप्रकाश, रोहित, पवन, कपिल, सुनील, अंजलि, श्रुति, खेमराज, राजेश और विनय को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्व छात्र संघ पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और मार्गदर्शन में महाविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। संघ इस विकास यात्रा में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page