कामेश्वर शर्मा बने हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के चुनाव 15 सदस्य चुनाव कमेटी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमें सभी पदाधिकारियों को सर्व सहमति से निर्वाचित किया गया।


महासंघ के अध्यक्ष शिक्षा विभाग से शास्त्री कामेश्वर शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष MLT विनोद शर्मा,उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, कमलदीप गुलरिया, राजेश कुमार,महासचिव पशुपालन विभाग की सन्धिरा तेगटा ठाकुर,
वित सचिव शिक्षा विभाग के शास्त्री देवराज शर्मा,सचिव अनूप राणा, बंटी भाटिया, विद्यासागर, गुलशनवर्धन व प्रैस सचिव रजनी को बनाया।
बैठक में सहमति से निर्णय लिया गया कि अनुबंध पर सेवारत कर्मचारियों की नियमितीकरण प्रक्रिया जो कि वर्ष में मार्च वह सितंबर में पात्रता के आधार पर होती थी उस प्रक्रिया का वर्ष में एक बार करने का विरोध किया जायेगा तथा सरकार से उक्त योजना को बहाल करने की मांग उठाई जाएगी। अनुबंध कर्मचारियों की संख्या हिमाचल प्रदेश में लगभग 4000 से ऊपर है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page