कर्नाटक में जीत पर अर्की कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष रोशन ठाकुर बोले- देश मे अब कांग्रेस की लहर चलने वाली है

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर ब्लाक कांग्रेस अर्की में भी जश्न का माहौल है। ब्लाक कांग्रेस अर्की सोशल मीडिया अध्यक्ष एवं स्टेट सोशल मीडिया संयोजक हिमाचल युवा कांग्रेस रोशन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। रोशन ठाकुर ने कहा कि अब देश में कांग्रेस की लहर चलने वाली है।

कर्नाटक की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस को कर्नाटक की सत्ता सौंपी है। रोशन ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक की जीत यह साबित करती है कि देश की जनता मोदी सरकार की धुर्वीकरण की राजनीति से तंग आ चुकी है तथा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों महंगाई,भष्टाचार और बढ़ते हुए गैस सिलेंडर के दामों व पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ने से आम जनता का त्रस्त हो चुकी है।

रोशन ठाकुर ने कहा कि अब देश से मोदी मैजिक पूरी तरह से गायब हो चुका है तथा मोदी की रैलियां और प्रचार भी बीजेपी को शर्मनाक हार से नहीं बचा पाया। इसी तरह 2024 में देश की जनता कांग्रेस के पक्ष मे वोट डालकर केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ देंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page