अर्की मे आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं ने जाने अपने अधिकार।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- सिविल कोर्ट अर्की की ओर से नगर पंचायत अर्की के कार्यालय में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में सिविल जज अर्की राघव गुप्ता विशेष तौर में उपस्थित रहे । उन्होंने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय मे महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चलती हैं परन्तु कई बार देखा गया है कि महिलाओं पर बावजूद इसके अभी भी बहुत से अत्याचार होते हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अत्याचारों के बारे जागरूक किया। उन्होंने दहेज प्रथा के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के द्वारा अपने परिवार को व खुद को संभाल रही है। इस मौके पर सिविल जज अर्की ने नव दुर्गा शशक्तिकरण महिला क्षेत्रीय संगठन की प्रधान गीता देवी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस शिविर में अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने महिला अधिकारों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है और महिलाओं को उनके अधिकारों बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा,जमीनी झगड़े, होने पर किसी प्रकार का डिस्प्यूट व दहेज प्रताड़ना पर महिलाओं को बिना किसी पैसे लिये सलाह देने बारे जागरूक किया तथा कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से भी कोर्ट तक आप अपनी समस्याओं को पहुंचा सकते है। उन्होंने कहा कि कई बार कोर्ट द्वारा समझौता करवा कर, लोगों को सलाह देकर कई प्रकार की समस्याओं को सुलझाया जाता है।


अधिवक्ता अजय कौशल ने भी महिलाओं को घरेलू हिंसा, खर्चे के अधिकार, एसिड अटैक, बलात्कार, महिला के साथ छेड़छाड़ बारे जागरूक किया। इस मौके पर नगर पंचायत प्रधान हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद धर्मपाल, भारती वर्मा,ब्रह्मानंद शर्मा,नरेश कुमार सहित महिलाएं उपस्थित रही।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page